लखनऊ छावनी में युद्ध स्मृतिका पर लेजर लाइट-साउंड शो, 32 मिनट तक रंग-बिरंगी रोशनी में दिखा सेना का शौर्य-पराक्रम 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : छावनी स्थित युद्ध स्मृतिका पर रविवार को मध्य कमान की ओर से लेजर लाइट एवं साउंड शो की स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। रंग-बिरंगी रोशनी में भारतीय सेना के आधुनिकीकरण को देख दर्शक गदगद हो गए। गैलेंट्री अवार्डी नायक जदुनाथ सिंह, हवलदार अब्दुल हमीद, कैप्टन मनोज पांडेय, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के शौर्य व पराक्रम ने भावुक किया तो आधुनिकीकरण ने सीना चौड़ा कर दिया।

32 मिनट का शो चार भागों में दिखाया गया। महानायक अमिताभ बच्चन के वायसओवर पर आधारित रहा। कर्नल नरेंद्र कुमार, ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान के शौर्य व पराक्रम को भी दर्शाया गया। दर्शकों ने बंकर, म्यूरल्स, सेल्फी प्वाइंट आदि का लुत्फ उठाया। आधुनिकीकरण में दर्शाया कि कैसे सेना भविष्य के संभावित युद्धों के लिए तैयारी करती है। युद्ध स्मृतिका पर बना बंकर आकर्षण का केंद्र रहा। 

दर्शकों ने सेना को समझा और करीब से जाना कि कैसे जवान सीमा पर देश की रक्षा करते हैं। बताया गया कि इस तरह के बंकर जम्मू-कश्मीर जैसे क्षेत्र में बनते हैं। इसमें जवान रहकर दुश्मनों पर नजर रखते हैं। बंकर के अंदर तमाम सुविधाएं होती हैं। शो लोगों के लिए जल्द खोला जाएगा। वहीं, स्मृतिका पर म्यूरल्स व सेल्फी प्वॅाइंट बने हैं। जहां लोग तस्वीरें ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें : 
24 वर्षों बाद विधानसभा परिसर पहुंचे राजनाथ सिंह, विधानसभा गैलरी देख अभिभूत हुए रक्षामंत्री

संबंधित समाचार