24 वर्षों बाद विधानसभा परिसर पहुंचे राजनाथ सिंह, विधानसभा गैलरी देख अभिभूत हुए रक्षामंत्री
लखनऊ, अमृत विचार : अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ दौरे पर आए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वहीं, उप्र. विधानसभा में दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन पर आधारित एक विशेष पुस्तक भेंट की गई। रक्षा मंत्री ने इस पुस्तक को अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
11.jpg)
लगभग 24 वर्षों पश्चात दोपहर लगभग 12 बजे विधानसभा पहुंचे राजनाथ सिंह ने डिजिटल गैलरी का अवलोकन किया, जहां उन्होंने उप्र. विधानसभा के गौरवमयी इतिहास पर आधारित एक विशेष फिल्म देखी। और इस फिल्म को युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी बताया। साथ ही कहा कि विधानसभा में किए गए ये नवाचारों से विधायी कार्यों में पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ेगी।
11.jpg)
तपश्चात रक्षा मंत्री ने विधानसभा परिसर में विकसित विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने हेलिकॉप्टर अनुभव, आधुनिक गलियारों तथा नवीन व्यवस्थाओं को देखा और उनके सुव्यवस्थित क्रियान्वयन की सराहना की। भ्रमण के दौरान उन्होंने समिति कक्ष, टंडन हाल, सुसज्जित दर्शक दीर्घा, मंडप कक्ष, गैलरी में प्रदर्शित महापुरुषों के चित्रों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने नवीनीकृत मीडिया कक्ष तथा ऐतिहासिक महत्व के भित्ति चित्रों को भी देखा।
11.jpg)
10.jpg)
अंत में राजनाथ सिंह को उप्र. विधानसभा में दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों के संकलन पर आधारित एक विशेष पुस्तक भेंट की गई। इस पुस्तक में प्रदेश की विधायी परंपराओं, ऐतिहासिक बहसों और महत्वपूर्ण निर्णयों का विस्तृत संकलन प्रस्तुत किया गया है। रक्षा मंत्री ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसकी सराहना की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके प्रयासों से विधानसभा न केवल तकनीकी रूप से सशक्त हुई है, बल्कि यह जनहितकारी विधायी कार्यों के लिए एक आदर्श मंच के रूप में विकसित हो रही है।
