UP News: हज उड़ान कंफर्म करने की अंतिम तिथि कल

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : हज-2026 के लिए चयनित यात्रियों को उड़ान कन्फर्म करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, यह प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 तक ही पूरी की जा सकती है।

सचिव/कार्यपालक अधिकारी एसपी तिवारी ने बताया कि यात्रियों को अपनी उड़ान कंफर्म करने के लिए हज कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट hajcommittee.gov.in और “हज सुविधा” मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन विकल्प दिया गया है। निर्धारित तिथि के बाद यह सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

निर्देशों के मुताबिक, एक बार फ्लाइट कन्फर्म होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन या बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही, हज किट, बोर्डिंग पास और अन्य यात्रा दस्तावेज जारी करने के लिए यह जरूरी है कि यात्री की कोई भी देय धनराशि शेष न हो। ऑनलाइन फ्लाइट कन्फर्मेशन के बाद एक रसीद जनरेट होगी, जिसे हस्ताक्षरित कर सुरक्षित रखना होगा।

संबंधित समाचार