Bareilly : 108 एम्बुलेंस की मुस्तैदी से नवजात की बची जान

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में 108 एम्बुलेंस की तत्परता एक बार फिर जीवन रक्षक साबित हुई। ब्लॉक मीरगंज के ग्राम जाम निवासी त्रिवेणी सिंह की पत्नी रचना के नवजात शिशु की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी मीरगंज से जिला अस्पताल बरेली रेफर किया गया।

परिजनों के अनुसार, बच्चे को सांस लेने में अत्यधिक दिक्कत हो रही थी। स्थिति गंभीर होते देख परिवार ने तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा पर कॉल किया। सूचना मिलते ही एंबुलेंस संख्या UP32EG4690 मौके पर पहुंची। ईएमटी युवराज ने नवजात को एम्बुलेंस में सुरक्षित रखा, जबकि पायलट योगेंद्र कुमार ने तेजी से वाहन को जिला अस्पताल की ओर रवाना किया। रास्ते में बच्चे की हालत और बिगड़ने लगी। सांस लेने में दिक्कत बढ़ने पर ईएमटी युवराज ने तत्परता दिखाते हुए सभी जरूरी वाइटल जांच की और तत्काल ऑक्सीजन सपोर्ट दिया। बच्चे को 2 लीटर प्रति मिनट की दर से ऑक्सीजन दी गई, जिससे उसकी हालत में कुछ सुधार हुआ। एम्बुलेंस स्टाफ ने पूरे रास्ते बच्चे की लगातार निगरानी की और आवश्यक उपचार देते हुए उसे सुरक्षित जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया।

संबंधित समाचार