UP: पीलीभीत-बरेली मार्ग पर रफ्तार का कहर, ईको और ट्रक की टक्कर में दो की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

पीलीभीत, अमृत विचार। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काल बन गई। ट्रक और ईको कार की टक्कर में दो लोगों को जान गवानी पड़ी। जबकि कई लोगों चोटें आने की बात कही जा रही है। 

हादसा शुक्रवार देर रात जहानाबाद क्षेत्र में हुआ। ईको सवारी लेकर बरेली से पीलीभीत आ रही थी। इसमें करीब दस लोग सवार थे। ईको और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें इको के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हुए। 

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और बमुश्किल जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एक घायल बरेली रेफर कर दिया, जबकि एक जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। छह को प्राथमिक इलाज के बाद परिजन साथ ले गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। हादसे की वजह आदि को लेकर जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार