CCC T20: फील्ड पर हुई चौके-छोक्के की बारिश, यार्कर और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने हासिल किए पूरे अंक

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : सीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में शुक्रवार को यार्कर क्रिकेट क्लब और कूह स्पोर्ट्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए। सिंड्रा ग्राउंड पर खेले गए पहले मुकाबले में यार्कर क्रिकेट क्लब ने यूपी टिंबर को 72 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यार्कर क्लब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बनाए। समर्थ दीक्षित ने 40 गेंदों पर नाबाद 60 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी टिंबर की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। आतिफ ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। यार्कर की ओर से कुशाग्र मिश्रा और विकास यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

दूसरे मुकाबले में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने सेंट्रल क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल क्रिकेट क्लब की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कूह स्पोर्ट्स क्लब के लिए नमन श्रीवास्तव ने 4 विकेट हासिल किए। जवाब में कूह स्पोर्ट्स क्लब ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। तनमय शुक्ला ने 41 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।

संबंधित समाचार