UP: एसएसपी ने 54 इंस्पेक्टर और दारोगा का किया दूसरे जनपद ट्रांसफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एसएसपी अनुराग आर्य ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच इंस्पेक्टर और 49 दारोगाओं समेत कुल 54 पुलिसकर्मियों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से रिलीव कर नए तैनाती स्थलों पर आमद के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, तैनाती का समय पूरा होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। ट्रांसफर सूची में साइबर थाना, क्राइम ब्रांच, एएनटीएफ और पुलिस लाइन समेत कई महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं। साइबर थाना से इंस्पेक्टर नीरज सिंह यादव का शाहजहांपुर, क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर रामसेवक और न्यायालय सुरक्षा प्रभारी सतीश कुमार का बदायूं तथा पुलिस लाइन से रामवीर सिंह और रूप नारायण सिंह का पीलीभीत स्थानांतरण किया गया है। 

वहीं, दारोगाओं में एएनटीएफ प्रभारी विकास यादव, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र कुमार देशवाल, सरिता, मेवाराम, सोनी खंपा, चित्रदेव शर्मा समेत 49 दारोगा शामिल हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। एसएसपी अनुराग आर्य ने निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस बड़े फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और इकाइयों में नए अधिकारियों की तैनाती होगी।

संबंधित समाचार