Hathras News: गांव के ही युवक ने नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया, प्राथमिकी दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हाथरसः हाथरस जिले के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने नाबालिग किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी युवक गांव का ही है और बृहस्पतिवार की शाम उसने घटना को अंजाम दिया। 

पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के पिता ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी खेत गई थी और तभी वहां पहुंचे गांव के ही 20 साल के युवक ने उसकी बेटी को खेत में पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया। शिकायत के अनुसार आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। लड़की ने घर पहुंच कर अपने परिजनों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। परिजन मुरसान कोतवाली पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मुरसान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र प्रताप गिरी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

संबंधित समाचार