अयोध्या से सिलीगुड़ी रवाना हुई 'रामज्योति', धार्मिक अनुष्ठान के लिए भक्तों ने किया प्रस्थान 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या,अमृत विचार: सिलीगुड़ी में एक बड़े धार्मिक अनुष्ठान के लिए श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से श्रीराम ज्योति लेकर शुक्रवार को भक्तों के दल ने अयोध्या से प्रस्थान किया। इसे सिलीगुड़ी के श्रीराम लला मन्दिर में पहुंचाया जाएगा। श्रीराम ज्योति लेने अयोध्या आया आयोजकों का दल तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय से मिलने कारसेवकपुरम पहुंचा।

श्रीराम सेवा परिवार से जुड़े ये श्रद्धालु राम ज्योति लेकर सिलीगुड़ी के राम महल जाएंगे। इसके लिए सुसज्जित वाहन का प्रबंध किया गया है। वहां श्रीराम लला मन्दिर में प्राण प्रतिष्ठा तो है ही, साथ ही सुलोचना मानसी स्किल डेवलपमेंट सेंटर और माता सीता की रसोई का उद्घाटन भी प्रस्तावित है। 

महासचिव से मिलकर आयोजक दल के सदस्यों ने पूरे समारोह की जानकारी दी और श्रीराम ज्योति प्रदान करने का आग्रह किया। आयोजक दल के मुकेश सिंघल ने बताया कि 19 अप्रैल से राम ज्योति का नेपाल, बिहार, सिक्किम, दार्जिलिंग, दोआस आदि स्थानों पर भ्रमण कराया जाएगा।

सिलीगुड़ी के राम महल में पूजन अनुष्ठान 24 अप्रैल से प्रारम्भ होंगे, 28 अप्रैल को नगर परिक्रमा निकाली जाएगी तथा हवन होगा। 29 को सुबह प्रतिष्ठा समारोह तथा शुभ उद्घाटन होगा। अयोध्या आने वालों में सुभाष चन्द्र अग्रवाल,सत्य नारायण गोयल, सुमित, नीतेश,रतन लाल अग्रवाल आदि शामिल थे।

ये भी पढ़ें : 
फेंसेडिल कफ सिरप तस्करी मामले में सरगना के पिता पर एक्शन, जारी है लुकआउट सर्कुलर

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज