Good News : केंद्रीय कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा, DA 2 प्रतिशत बढ़ाने का सरकार ने किया ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2026 से अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़ाने की शनिवार को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जायेगा।

सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन में मिलने वाली महंगाई राहत भी 58 फीसदी से बढ़ाकर 60 फीसदी कर दी गयी है। श्री वैष्णव ने बताया कि इससे सरकारी खजाने पर हर साल तकरीबन 6,791.24 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस फैसले से लगभग 50.46 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनभोगी लाभांवित होंगे। आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि महंगाई भत्ते में यह वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप की गयी है।

संबंधित समाचार