तनाव-खराब जीवनशैली से बिगड़ रहा मानसिक स्वास्थ्य, विशेषज्ञों ने समय रहते सुधार पर दिया जोर

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार : बढ़ता तनाव और अनियमित जीवनशैली लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल रहे हैं। कम नींद, अत्यधिक कार्यभार और लगातार मानसिक दबाव के कारण दिमाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है, जिससे चिंता, अवसाद, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता में कमी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं।

न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. धवल नारंग ने शनिवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) के रिवर बैंक कॉलोनी स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में बताया कि लंबे समय तक बना रहने वाला तनाव न्यूरोलॉजिकल असंतुलन का कारण बन सकता है, जो व्यक्ति के समग्र मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर करता है।

उन्होंने कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त विश्राम और तनाव प्रबंधन तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है। समय रहते ध्यान न देने पर यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है और मानसिक विकारों में बदल सकती है।

डॉ. नारंग ने लोगों से दिनचर्या संतुलित रखने, पर्याप्त नींद लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजीनियर वीपी सिंह ने की, जबकि महेश गुप्ता, एनके निषाद समेत बड़ी संख्या में इंजीनियर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें : 
यूपी में गर्मी का टॉर्चर शुरू: लखनऊ में तेज धूप ने किया परेशान, कई किमी. पैदल चलकर भक्त पहुंच रहे राम मंदिर

 

संबंधित समाचार