मदरसा बोर्ड परीक्षा में 18.29 फीसद बढ़े विद्यार्थी, स्टूडेंट्स की संख्या पहुंची 80 हजार के पार
पारदर्शी व्यवस्था और नकलविहीन परीक्षा से छात्रों- अभिभावकों का विश्वास मजबूत
लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में मदरसा शिक्षा व्यवस्था में किए गए सुधारों का असर अब साफ दिखने लगा है। वर्ष 2026 की मदरसा बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं की संख्या में 18.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस व्यवस्था के प्रति बढ़ते भरोसे का संकेत मानी जा रही है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जहां 68,423 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था, वहीं इस बार 80,933 परीक्षार्थी शामिल हुए। यानी कुल 12,510 छात्रों की बढ़ोतरी हुई है। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) परीक्षाएं 9 फरवरी को प्रदेशभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थीं।
आंकड़े यह भी बताते हैं कि रीक्षा को नकलविहीन और निष्पक्ष बनाने के लिए इस बार व्यापक इंतजाम किए गए थे। मदरसा शिक्षा परिषद के अनुसार, परीक्षा परिणाम मई माह में जारी किए जाने की तैयारी अंतिम चरण में है।
