Bareilly: गौमांस तस्करों से पुलिस की मुठभेड़...गौकशी के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, बाप को लगी गोली
बरेली, अमृत विचार। गौकशों पर पुलिस का एक्शन एक बार फिर देखने को मिला। नवाबगंज पुलिस ने गौकशी के आरोपी पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। जिसमें पिता यासीन खान को पैर में गोली लगी है। एक दरोगा भी घायल हुआ। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीनगर गांव में गौकशी की घटना अंजाम देने की तैयारी चल रही है। जिसके बाद पुलिस ने अलीनगर गांव की पुलिया के पास जाकर धाबा बोल दिया। पुलिस भनक लगने पर गौमांस तस्करों ने फायर झोंक दिया। लिहाजा जवाबी फायरिंग में गौमांस तस्कर यासीन खान को दाएं पैर में गोली लगी।
दरोगा योगेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने यासीन खान और उसके बेटे अजमल खान निवासी ग्राम लभेड़ा थाना हाफिजगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी एक माह पूर्व सतुईया खुर्द गांव के जंगल में नदी के पास हुई गौकशी में शामिल। आरोपियों के पास से पुलिस को एक तमंचा जिंदा कारतूस हुआ गोकशी करने के उपकरण भी मिले। घायल दरोगा व गौतस्कर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था।
