बरेली: गाजीपुर बार्डर पर किसानों के आंदोलन में शामिल होने पहुंचे कांग्रेसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के साथ कांग्रेसी भी तल्ख हो गये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के आवास पर जाने से रोकने के दौरान शहामतगंज चौकी पर काफी हंगामा किया था। शाम को जिला कांग्रेस …

अमृत विचार, बरेली। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के साथ कांग्रेसी भी तल्ख हो गये हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में बुधवार दोपहर को कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के आवास पर जाने से रोकने के दौरान शहामतगंज चौकी पर काफी हंगामा किया था।

शाम को जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राज शर्मा के नेतृत्व में कई कांग्रेसी स्थानीय अधिकारियों की नजरों से बचते हुये अपने वाहन से गाजीपुर बार्डर पहुंच गये। गुरुवार सुबह गाजीपुर बार्डर पहुंचने के बाद कांग्रेसियों ने किसानों के साथ बैठने का फोटो शेयर किया है।

राज शर्मा ने फोन पर बताया कि पुलिस से बचते-बचाते गाजीपुर बार्डर पहुंचे हैं। आंदोलित किसानों से मुलाकात कर आंदोलन को धार देने के विषय पर बातचीत हुई। इसके बाद कांग्रेसी दिल्ली बार्डर पहुंचे और किसानों के आंदोलन को समर्थन दिया।

बता दें कि दिल्ली बार्डर पर 29 दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं। कई दौर की वार्ता विफल हो चुकी है। किसानों के आंदोलन में बरेली और पीलीभीत से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हुए थे।

संबंधित समाचार