Bareilly:मौलाना शहाबुद्दीन बोले, ज्ञानवापी कयामत तक रहेगी मस्जिद

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने पिछले दिनों काशी में एक कार्यक्रम में कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद कलंक है और इस पर हम भगवा झंडा लहराएंगे। उनके इस बयान पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद, मस्जिद है। 

इसको कलंक कहना सरासर गलत है। मस्जिद की दीवार और गुम्बद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री कयामत तक भगवा झंडा नहीं लहरा सकते। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को न उकसाएं। दूसरी बात यह है कि मस्जिद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। अदालत जो भी फैसला करेगी, वो सबके लिए मान्य होगा। मौलाना ने कहा कि मैं शरियत का नजरिया स्पष्ट करना चाहता हूं कि कोई भी मंदिर तोड़कर मस्जिद नहीं बनाई जा सकती।

 

संबंधित समाचार