JEE Mains 2026 Result : जेईई मेन सेशन-2 रिजल्ट जारी, 26 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन में 26 अभ्यर्थियों ने 'परफेक्ट 100 एनटीए स्कोर' प्राप्त किए हैं। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। वर्ष 2025 में 24 अभ्यर्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की थी।

जनवरी में आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जबकि अप्रैल में आयोजित दूसरे संस्करण में 10 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। दोनों सत्रों में आठ लाख से अधिक सामान्य अभ्यर्थी शामिल हुए। जिन अभ्यर्थियों ने '100 एनटीए स्कोर' प्राप्त किए हैं, उनमें से पांच-पांच आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं, उसके बाद चार राजस्थान से, तीन दिल्ली से और दो-दो महाराष्ट्र और हरियाणा से हैं।

चंडीगढ़, बिहार, तमिलनाडु, ओडिशा और गुजरात से एक-एक अभ्यर्थी ने यह उपलब्धि हासिल की है। सभी 26 अभ्यर्थी पुरुष हैं। अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों का प्रतिशत नहीं है, बल्कि मानकीकृत स्कोर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''एनटीए स्कोर विभिन्न पालियों के परीक्षार्थियों के मानकीकृत स्कोर हैं और एक पाली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं। प्रत्येक पाली के परीक्षार्थियों के लिए प्राप्त स्कोर को 100 से 0 के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है।'' 

अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों का प्रतिशत नहीं है, बल्कि मानकीकृत स्कोर है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''एनटीए स्कोर विभिन्न पालियों के परीक्षार्थियों के मानकीकृत स्कोर हैं और एक पाली में परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं। प्रत्येक पाली के परीक्षार्थियों के लिए प्राप्त स्कोर को 100 से 0 के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है।''

मुख्य बातें:

  1. रिजल्ट जारी होने की तारीख: 20 अप्रैल 2026
  2. 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले कुल छात्र: 26 (दोनों सेशंस मिलाकर)
  3. आधिकारिक वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in (यहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं)
  4. कैसे चेक करें रिजल्ट: एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ या पासवर्ड से लॉगिन करें।

NTA ने पेपर-1 (बी.ई./बी.टेक) के लिए रिजल्ट जारी किया है। अब इन टॉपर्स के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 की तैयारी का अगला चरण शुरू हो जाएगा। जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल से शुरू होने वाला है।

 

संबंधित समाचार