काशी में मोबाइल-सूटकेस रहेंगे सुरक्षित, मंदिर-घाटों के पास बनेंगे 225 ‘डिजिटल लगेज लॉकर’ 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

लखनऊ/ वाराणसी, अमृत विचार: वाराणसी में बाबा के दर्शन और गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को अब अपने सामान की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और प्रमुख घाटों के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा विकसित की जा रही है।

इस पहल के तहत श्रद्धालु अपने मोबाइल, बैग, कपड़े या सूटकेस तक सुरक्षित रख सकेंगे और बेफिक्र होकर दर्शन व गंगा स्नान कर पाएंगे। यह सुविधा डिजिटल भुगतान आधारित होगी, जिससे उपयोग आसान और पारदर्शी रहेगा।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग क्षेत्रों में डिजिटल लॉकर लगाए जाने का प्रस्ताव है। इन स्थानों का चयन इसलिए किया गया है, क्योंकि यहां श्रद्धालुओं की सबसे अधिक आवाजाही रहती है।

कुल 225 डिजिटल लॉकर स्थापित किए जाएंगे, जो चार अलग-अलग आकार छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज में उपलब्ध होंगे। काशी जैसे प्राचीन शहर में आधुनिक सुविधाओं का समावेश श्रद्धालुओं के अनुभव को बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

ये भी पढ़ें : 
CM Yogi in Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर में गूंजेगा 'हर-हर महादेव', शिव मंदिर पर ध्वज आरोहण करेंगे सीएम योगी

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज