CM Yogi in Ayodhya: राम जन्मभूमि परिसर में गूंजेगा 'हर-हर महादेव', शिव मंदिर पर ध्वज आरोहण करेंगे सीएम योगी

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अयोध्या, अमृत विचार : राममंदिर में 29 अप्रैल को मंदिर के ईशांत कोण पर स्थापित शिव मंदिर के शिखर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्वज आरोहण करेंगे। समारोह में साध्वी रितंभरा समेत 1000 कार्यकर्ता उपस्थित होंगे। राम जन्मभूमि परिसर में पूरब और उतर दिशा में स्थापित शिव मंदिर के शिखर पर लगे ध्वज दंड में ध्वज की स्थापना 29 अप्रैल को शाम 5 बजे की जाएगी। इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सुरक्षा अधिकारियों ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। 

राम मंदिर ट्रस्ट के विशेष आमंत्रित सदस्य गोपाल जी राव ने बताया कि 29 अप्रैल को शिव मंदिर के ही निकट पूरे आयोजन को संपन्न कराने की तैयार हैं। जहां मंच से सीएम योगी अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और संघ परिवार के सदस्यों सहित करीब 1000 लोग शामिल होंगे। आयोजन में मंच की साज सज्जा और आने वाले अतिथियों की व्यवस्था पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। यह कार्यक्रम सिर्फ अयोध्या तक सीमित रखा गया है।

ये भी पढ़ें : 
रामलला ने धारण किए स्वर्ण आभूषण, गर्भगृह में फूलों-फलों की लड़ियाँ और लगा 56 भोग

 

 

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज