वैश्विक मंदी का असर: सोने-चांदी की चमक पड़ी फीकी, विशेषज्ञों ने बताई कीमतों में गिरावट की असली वजह

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

दिल्ली। कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत मंगलवार को मामूली तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव तीन रुपये की गिरावट के साथ 1,53,940 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 439 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,794.27 डॉलर प्रति औंस हो गई। 

चांदी 946 टूटकर 2,51,599 रुपये प्रति किग्रा

प्रतिभागियों के अपने दांव घटाने से चांदी की वायदा कीमत मंगलवार को 946 रुपये की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का भाव 946 रुपये या 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,51,599 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 778 लॉट का कारोबार हुआ। 

विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों की बिकवाली से मुख्य रूप से चांदी की कीमतों पर दबाव पड़ा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.55 प्रतिशत टूटकर 79.29 डॉलर प्रति औंस रही। 

ये भी पढ़ें : 
पश्चिमी समझौते को लेकर निवेशकों में जगी उम्मीद,

संबंधित समाचार