UP: पुलिस-लुटेरों में मुठभेड़, तीन दबोचे, एक के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पुवायां पुलिस की लूटपाट करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया और एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस बदमाशों के कब्जे से तमंचे, कारतूस, लूटा गया मोबाइल और नगदी बरामद की है। 

पुवायां थाना क्षेत्र के गांव जठियापुर बुजुर्ग निवासी सूरज सोमवार की दोपहर तीन बजे मोहम्मदी रोड पर सब्जी लेने जा रहा था। बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाइक रोक ली ओर मारपीट करने के दौरान उसका मोबाइल लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया। पुवायां थाना के उप निरीक्षक संजीव कुमार को सोमवार की रात सूचना मिली कि मोहम्मदी रोड पर बाइक लिए तीन बदमाश खड़े है और लूट की योजना के फिराक में है।

पुलिस ने बदमाशों पर टार्च की रोशनी मारकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर किए। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए फायर किए। इस दौरान एक बदमाश सौरभ मिश्रा निवासी हरदयाल कूचा थाना पुवायां के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो बदमाश अर्पित सक्सेना निवासी बड़ा गांव थाना पुवायां तथा आशुतोष दीक्षित उर्फ मौसम निवासी सिसौरा नकूमपुर थाना मोहम्मदी जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल, 840 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने बदमाशों का चालान कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, उप निरीक्षक मनोज कुमार आदि थे। 

बदमाश सौरभ कूछ दिन पूर्व जेल से छूटा था
पुछताछ के दौरान सौरभ ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जेल से छूटकर आया था। उसके ऊपर विभिन्न धाराओं के 14 मुकदमें पुवायां और लखीमपुर खीरी थाना में दर्ज है। गिरोह का सरगना सौरभ है। जबकि बदमाश अर्पित सक्सेना पर विभिन्न धाराओं के चार मुकदमें पुवायां थाना में दर्ज है। आशुतोष दीक्षित पर विभिन्न धाराओं के दो मुकदमें पुवायां थाना में दर्ज है। बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।

तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास
पकड़े गए तीनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। तीनों कभी न कभी किसी न किसी जुर्म में पकड़े गए हैं और जेल भी गए हैं। सौरभ धारा 323/352/506/427, 363/366/504 सहित विभिन्न धाराओं के 14 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अर्पित के खिलाफ धारा 379/411, 379/411, 303(2)/317(2) बीएनएस सहित चार मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी मौसम उर्फ आशुतोष पर धारा 9/25 आर्म्स एक्ट, धारा 115(2)/118(2)/351(2) बीएनएस में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उनि संजीव कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल शिवकुमार शामिल रहे।

संबंधित समाचार