Bareilly: प्रेम सबंधों का कांटा बनी थी, पति ने ही उतारा था गीता यादव को मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की वैष्णो धाम कॉलोनी में मंगलवार को फौजी की पत्नी की हत्या मामले में पति, देवर और ससुर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या गला दबाकर करना आया है। सीसीटीवी कैमरे में दिखे युवक की पहचान महिला के पति के रूप में हुई है। मृतका के भतीजे ने आरोप लगाया कि उसके फूफा के दूसरी महिला से संबंध हैं।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बीडीए कॉलोनी निवासी सचिन कुमार यादव ने सुभाषनगर थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बुआ गीता देवी वैष्णोधाम कॉलोनी बीडीए कॉलोनी में रहती थीं। उसके छोटे भाई का बेटा यशवर्धन और बुआ के दो बेटे भी रहते हैं। उसके फुफा भारत सिंह फौज में है। सचिन ने बताया कि बुआ गीता यादव ने मंगलवार को सुबह 11: 15 बजे उसकी बहन शीतल यादव को फोन करके बताया था कि तेरे फूफा आने वाले हैं। 

यशवर्धन को स्कूल से ले आना। उसके बाद फोन पर ही बुआ ने कहा कि यह आ गए हैं फिर अचानक से फोन कट गया। सचिन के अनुसार उसके फुफा के संबंध एक अन्य लड़की से हैं जिसके साथ वह घर बसाना चाह रहे हैं। इसे लेकर बुआ और फुफा में कई बार विवाद हो चुका था। आरोप लगाया कि फूफा ने मंगलवार को बुआ की गला दबाकर हत्या कर दी। फुफा सीसीटीवी कैमरे में आते जाते कैद हो गए। 

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि फुफा के भाई और पिता भी बुआ को दोषी ठहराकर फुफा का पक्ष लेते थे। पुलिस ने भारत सिंह, उसके भाई और पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में दो टीम लगी हुई हैं।

संबंधित समाचार