आईपीएल 2026 : दिल्ली के खिलाफ रॉयल चैजेंसर्ज बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला
नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मुकाबले में टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि यह जगह हाई-स्कोरिंग ग्राउंड है, इससे ज़्यादा फ़र्क नहीं पड़ेगा, हम दूसरी इनिंग्स में उन पर प्रेशर डालने की कोशिश करेंगे। सबसे ज़रूरी बात यह है कि अलग-अलग प्लेयर्स अलग-अलग मैचों में आकर अच्छा खेल रहे हैं। हमने कुछ अच्छा क्रिकेट खेला है और उसी मोमेंटम को बनाए रखेंगे। यह बीती बात है, हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि निश्चित तौर पर मैं भी पहले गेंदबाजी करता क्योंकि रात में हाई स्कोरिंग मुक़ाबला होता है और चेज़ करना भी आसान रहता है। (पिछले मैच पर) हम सिर्फ़ इसी पर बात कर सकते हैं कि हम आगे क्या अच्छा कर सकते हैं। हमारे बीच पॉज़िटिव चर्चा हुई है, ऐसे टूर्नामेंट में मानसिक तौर पर मज़बूत रहना ज़रूरी होता है। कैचिंग ऐसी चीज़ है जिसे लगातार बेहतर करना होगा, हम बहाना नहीं दे सकते।
अगर हम मेहनत करते रहेंगे तो क़िस्मत हमारे पक्ष में आएगी। तीन बदलाव हैं, काइल जेमिसन और दुश्मांता चमीरा बतौर तेज़ गेंदबाज़ खेल रहे हैं और साहिल परख हमारे ओपनर होंगे। मुकेश कुमार नहीं खेल रहे हैं, शुरुआत में मुकेश ने अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन बाद में वह इस प्रदर्शन को जारी नहीं रख पाए। कभी-कभी खिलाड़ियों को आराम देना जरूरी होता है।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
दिल्ली कैपिटल्स (एकादश): साहिल परख, के एल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुश्मांता चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन और काइल जेमिसन। रॉयल
चैलेंजर्स बेंगलुरु (एकादश): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा और रसिख सलाम दार।
