AAP के सात राज्यसभा सांसदों पर डिंपल भड़की, कहा- पार्टी के साथ गद्दारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मैनपुरी। समाजवादी पार्टी की सांसद डिम्पल यादव ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि जिन नेताओं को पार्टी ने राज्यसभा भेजकर उन पर भरोसा जताया, उन्होंने उसी पार्टी को धोखा दिया है। यह उनकी पार्टी के साथ गद्दारी है। 

सांसद डिम्पल यादव आज अपने संसदीय क्षेत्र की किशनी विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोल रही थीं।डिंपल यादव ने दलबदल को लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं को तोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। डिंपल यादव ने इन राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ-साथ देश के वर्तमान हालात पर भी गंभीर चिंता जताई। 

उन्होंने निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए और ममता बनर्जी की सराहना करते हुए कहा कि आगामी चुनावों में पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार की वापसी निश्चित है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मणिपुर हिंसा और उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं दलित व अल्पसंख्यक समुदायों के शोषण के मुद्दों पर भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए। 

पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में डिम्पल यादव ने उत्तरप्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर जनता में जाकर अभी से तैयारी करने के लिए कहा और कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत से भाजपा सरकार को उखाड़ने के लिए आह्वान किया। 

संबंधित समाचार