Rampur : भारत ने हमेशा ही फिलिस्तीन को सहायता प्रदान की है: राजदूत अब्दुल्लाह अबूशावेश

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

जामा मस्जिद में फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश का स्वागत

रामपुर, अमृत विचार। फिलिस्तीन के राजदूत अब्दुल्लाह अबू शावेश का नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। राजदूत ने सामाजिक शख्सियत लल्लन खां ठेकेदार के आवास पर बैठक में हिस्सा लिया। फिलिस्तीन के राजदूत ने कहा कि भारत ने हमेशा ही फिलिस्तीन को सहायता प्रदान की है, हमेश भारत से उनके देश के रिश्ते अच्छे रहे हैं।

उन्होंने सौलत पब्लिक लाइब्रेरी, जामा मस्जिद और इमामबाड़ा किला का भी दौरा किया। रामपुर दौरे के दौरान सामाजिक व राजनैतिक व्यक्तियों के अलावा बुद्धिजीवी वर्ग विशेषकर शिया व सुन्नी उलेमा ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रमों में फिलिस्तीन के प्रति हमदर्दी और समर्थन देखने को मिला। शहर इमाम हजरत मौलवी नासिर खां और शिया जामा मस्जिद के इमाम सैयद अली मोहम्मद नक़वी की राजदूत से लंबी बातचीत हुई। कार्यक्रम में फिलिस्तीनी राजदूत अब्दुल्लाह अबूशावेश ने कहा है कि भारत और फिलिस्तीन के संबंध ऐतिहासिक रूप से बहुत मजबूत रहे हैं। भारत ने 1988 में फिलिस्तीन को मान्यता दी थी। भारत यूएन में भी फिलिस्तीन का सपोर्टर रहा है। भारत ने 1996 में गाजा और फिर रामल्लाह में अपने प्रतिनिधि कार्यालय खोले। समय-समय पर भारत ने फिलिस्तीन की फाइनेंशियल और मेडिकल हेल्प की है। भारत सरकार वहां एक अस्पताल भी बना रही है।राजदूत ने कहा कि कला और सांस्कृतिक रूप से भारत के बहुत करीब है फिलिस्तीन की जनता। भारत की कई फिल्में फिलिस्तीन में बहुत लोकप्रिय रही हैं। अमिताभ बच्चन व ज़ीनत अमान समेत की कई किरदार पसंद किए जाते हैं। उन्होंने नवेद मियां के निमंत्रण पर रामपुर पहुंचे राजदूत ने कार्यक्रमों में अपने देश की स्थिति को सामने रखा और अंतर्राष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि गाजा में चल रहे इजरायली युद्ध से फिलिस्तीनी महिलाओं और लड़कियों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि गाजा में महिलाओं को सबसे अधिक पीड़ा झेलनी पड़ी है। इसमें बताया गया है कि मारे गए लोगों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं, जबकि लगभग दस लाख महिलाओं और लड़कियों को जबरन विस्थापित किया गया है।

फिलिस्तीन में स्वच्छ पानी और अन्य सुविधाओं की कमी
राजदूत ने कहा कि उनके देश में स्वच्छ पानी और स्वच्छता से संबंधित सुविधाओं तक पहुंच में भारी कमी आई है, जिससे पहले से ही दयनीय जीवन परिस्थितियां और भी बदतर हो गई हैं। रिपोर्ट में महिलाओं पर पड़ने वाले भारी मनोवैज्ञानिक प्रभाव का भी उल्लेख किया गया है, जिसमें व्यापक आघात और चिंता शामिल है। उन्होंने कहा कि चिंताजनक आंकड़े न केवल तात्कालिक मानवीय संकट को दर्शाते हैं, बल्कि दूरगामी सामाजिक परिणामों के खतरे को भी उजागर करते हैं। स्थिति के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय ध्यान और ठोस उपायों की आवश्यकता है ताकि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के अनुसार नागरिकों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा की जा सके।

धावक जैनुल आबेदीन को सम्मानित किया
इंटेक रुहेलखण्ड चैप्टर के संयोजक नवेद मियां और सह संयोजक काशिफ खां की आयोजित कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड होल्डर जैनुल आबेदीन को राजदूत ने सम्मानित किया। उनकी ट्रेडमिल पर दौड़ने में असाधारण सहनशक्ति की प्रशंसा की। काशिफ खां ने बताया कि वे दो बार विश्व रिकॉर्ड धारक और दो बार भारतीय रिकॉर्ड पुस्तिका में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। सामाजिक सरोकारों के लिए उनके योगदान को भी सराहा गया।

ये लोग रहे मौजूद: पूर्व विधायक अफ़रोज़ अली खां, बाबर अली खां, मौलाना अंसार रजा, मौलाना असलम जावेद क़ासमी, अदनान ज़ियाई, काशिफ खां, मौलाना शाह खालिद खान, धर्मेंद्र देव गुप्ता, मौलाना मूसा रजा, मौलाना जमा बाकरी, राजा खां, फिरोज सज्जाद खां, तनवीर भैया, इमरान अजीज, रफी खान, शाहरुख़, हाजी नाजिश खां, अजहर खान, अहतेशाम सहरी, अकबर खां, अब्दुल जब्बार खां, जीशन रजा खां आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार