प्रशासन का बड़ा एक्शन: कानपुर में शत्रु संपत्तियों का हिसाब पूरा, अब चलेगा सरकारी डंडा!
कानपुर, अमृत विचार : शहर में 15 शत्रु संपत्तियां चिह्नित हैं। संपत्तियों को नीलाम करने और नए सिरे से किराया निर्धारण कर वसूली की तैयारी है।
शत्रु संपत्तियों को लेकर मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है। 15 ऐसी संपत्तियां हैं जिनकी जांच लगभग पूरी हो गई है। शासन को इसकी रिपोर्ट दी जानी है। इन संपत्तियों का मालिकाना हक उन व्यक्तियों से जुड़ा है जो विभाजन के समय या उसके बाद पाकिस्तान चले गए थे।
एसडीएम सदर व बिल्हौर ने शत्रु संपत्ति की जांच की है। शत्रु संपत्ति के अभिरक्षक समिति को रिपोर्ट एक से दो दिन में भेज दी जाएगी।
ये हैं शहर में शत्रु संपत्ति:
नाम संपत्ति स्थल
अस्मत आरा - 40/105 नवाब साहब का हाता
राफिया बीबी एवं सादिया - 88/332 चमनगंज
जैनब बीबी - 87/93 मोहल्ला भन्नानापुरवा
मसोतन बेगत - 97/332 मोहल्ला तलाक महल
बसीर अहमद, नजीर अहमद, खलील अहमद - 44/172 नई सड़क (रोटी वाली गली)
मेराजुद्दीन एवं जमीलुद्दीन - मोहल्ला फहीमाबाद 106/646, 105/648, 105/647, 105/649, 105/650 एवं 105/651
अल्ला रक्खू- 11/131 मोहल्ला ग्वालटोली
रसूलन, करीम बक्श, जुम्मन, नूर मोहम्मद- 95/96 परेड
सुभान खान - 105/64ए चमनगंज
शेख मोहम्मद शान - 88/326 चमनगंज
आसिफ अली, हुमानाज एवं जोहरा बतूल - 39/37 मोहल्ला मैदा बाजार
सैयद मंजूर अली, सैयद अली असगर एवं मो जाहिद- 12, 13, 14, 17 एम स्कीम 4 सीसामऊ
बाबी पत्नी मो मोहिनुद्दीन - 44/84 एवं 44/105 स्थित मोहल्ला बकरा मण्डी।
मो मुस्लिम, अबुल खैर, सायरा उर्फ चुन्नी, खालिक उर्फ नूरमियाँ व अबु तलहा उर्फ वली मियाँ - 95/49 एवं चक नं0-95/47 फर्राशखाना, दादामिया का हाता।
इमलियाबाग स्थित ग्राम मकनपुर तहसील बिल्हौर के संपत्ति धारक
