Bareilly:लोगों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी...नगर निगम ने ठेकेदार पर फिर ठोका 50 हजार का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। नगर निगम के ठेकेदार निर्माण कार्यों से जुड़े मामलों में लगातार की जा रही कार्रवाई के बाद भी बेलगाम हैं। काम में सुधार न करने पर नगर निगम ने एक बार फिर ठेकेदार दुष्यंत कुमार पर 50 हजार का जुर्माना ठोंका है।

मामला वार्ड-46 का है, जहां मिनी बाईपास क्षेत्र में आरसीसी नाला निर्माण का कार्य स्वीकृत हुआ था। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की समय सीमा 10 अगस्त 2026 तय की गई थी, लेकिन निरीक्षण में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई। 1625 मीटर लंबे प्रस्तावित नाले के मुकाबले अब तक केवल 30 मीटर की खोदाई कर काम छोड़ दिया गया। 

निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने और बैरिकेडिंग न करने को बेहद गंभीरता से लिया है। इससे पहले 30 मार्च को भी ठेकेदार को नोटिस थमाया गया था और 50 हजार रुपये का अस्थायी जुर्माना लगाया गया था। एक बार फिर ठेकेदार पर 50 हजार हजार का जुर्माना लगाया गया है। ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कार्य को अविलंब पूरा किया जाए, अन्यथा ब्लैक लिस्ट करने जैसी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

संबंधित समाचार