03 मई 2026 : जानें आज का अपना राशिफल
मेष-
आज सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
वृष-
आज नई तकनीकी सीखने पर जोर दें। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का व्यवहार आपको अचंभित कर सकता है। शाम का समय सुखद बीतेगा।
मिथुन -
आज व्यावसायिक समस्याओं का स्थायी समाधान मिल सकता है। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को शुभ संकेत मिलेंगे।
कर्क-
आज मानसिक रूप से स्वयं को काफी मजबूत महसूस करेंगे। जटिल कार्यों को भी सरलता से पूरा कर लेंगे।
सिंह-
आज आपके पराक्रम की सराहना होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह काम आएगी।
कन्या-
आज मन किसी अज्ञात भय से ग्रसित रह सकता है। सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च बढ़ सकता है। कोई भी निवेश अभी टालें।
तुला-
आज का दिन व्यापार में नए प्रयोग करने के लिए उत्तम है। रिश्तेदार से मुलाकात मन को प्रसन्न कर देगी। निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा।
वृश्चिक-
आज का दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। रुकी हुई पदोन्नति की खबर मिल सकती है। सामाजिक दायरे में आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
धनु-
आज मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें।
मकर-
आज संपत्ति से जुड़े लेन-देन में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर काम का बोझ बढ़ सकता है। परिवार में शांति बनाए रखें।
कुंभ-
आज रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और नए अनुबंध प्राप्त होंगे।
मीन-
आज संचित धन का सही निवेश करने की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से कोई उपहार या सहयोग मिल सकता है।
