Bareilly: अब डेलापीर और परतापुर में पीएनजी चोरी का भंडाफोड़

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में पीएनजी पाइपलाइन से गैस चोरी और सुरक्षा मानकों के साथ खिलवाड़ के खिलाफ प्रशासन का सख्त रुख जारी है। हाल ही में सीबीगंज में गैस चोरी का मामला सामने आने के बाद सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट, इज्जतनगर पुलिस और सीयूजीएल (सेंट्रल यूपी गैस लिमिटेड) की संयुक्त टीम ने इज्जतनगर थाना क्षेत्र के डेलापीर और परतापुर में निरीक्षण किया। 

इस दौरान यह चार लोग अवैध तरीके से मीटर और पाइपलाइन में छेड़छाड़ कर गैस का उपयोग करते मिले। इनको पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, सीयूजीएल के अधिकारियों ने इनके खिलाफ अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

सीयूजीएल के अधिकारियों का कहना है कि गैस पाइपलाइन के साथ ऐसी अवैध गतिविधियां न केवल आर्थिक अपराध हैं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा भी है। स्पष्ट किया पीएनजी पाइपलाइन एक उच्च-दाब प्रणाली है, इसमें बिना विशेषज्ञता के छेड़छाड़ करने से आग लगने या विस्फोट जैसी भीषण दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

संबंधित समाचार