LSG vs RCB: : ड्रोन से निगरानी, तीन सुपर जोन और 16 सेक्टर में होगी इकाना स्टेडियम की सुरक्षा, एटीएस-बम स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-अराजक तत्वों व टिकट ब्लैक करने वाले पुलिस की रडार पर - सुरक्षा में 2500 से अधिक पुलिसकर्मी, एटीएस में भी तैनात

लखनऊ, अमृत विचार: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) में मैच के चलते सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेडियम व आसपास के इलाके को तीन सुपर जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। टिकट ब्लैक करने वालों पर नजर रखेगी।

कंट्रोल रूम से पुलिस अधिकारी ट्रैफिक के लिहाज से रूट और सुरक्षा का जायजा लेते रहेंगे। सुरक्षा में पुलिस अधिकारियों के अलावा, एंटी टेररिस्ट स्क्वायड, एंटी माइन टीम, बम स्क्वायड दस्ते, अर्ध सैनिक बल और पुलिस कर्मियों समेत 2500 से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है। बुधवार को सुरक्षा के संबंध में जेसीपी कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बैठक कर पुलिस अधिकारियों को अहम दिशा निर्देश दिए हैं।

सुरक्षा में तैनात किया गया पुलिस बल

- डीसीपी 3
- एडीसीपी 6
- एसीपी 16
- इंस्पेक्टर 35
- सब इंस्पेक्टर 254
- सिपाही 465

ये पुलिसकर्मी संभालेंगे यातायात


- डीसीपी 2
- एडीसीपी 3
- एसीपी 9
- इंस्पेक्टर 28
- सब इंस्पेक्टर 161
- हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल 391
- होमगार्ड 108
अतिरिक्त पुलिस बल
- पीएसी 5 कंपनी पीएसी
- आरएएफ एक कंपनी
- वायरलेस यूनिट
- लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू)
- एटीएस एक टीम
- वॉक-थ्रू मेटल डिटेक्टर
- बीडीएस तीन
- एंटी माइन टीम एक

भीड़ प्रबंधन व वीवीआईपी व्यवस्था

- वीवीआईपी, खिलाड़ियों, मीडिया और आम दर्शकों के लिए पृथक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
- स्टेडियम के सभी गेटों पर अलग-अलग प्रवेश/निकास व्यवस्था लागू की गई है।
- स्टेडियम के भीतर व बाहर स्ट्रैटेजिक प्वाइंट्स पर पुलिस बूथ, मेडिकल बूथ और कंट्रोल यूनिट तैनात रहेगी।

जनता से अपील

- निर्धारित गेट एवं पार्किंग का ही इस्तेमाल करें।
- सुरक्षा जांच में पुलिस का सहयोग करें।
- किसी भी संदिग्ध सामान/व्यक्ति दिखने पर सूचना तत्काल पुलिस को दें।
- यातायात नियमों व डायवर्जन का पालन करें।
- मैच शुरू होने से पहले और छूटने के बाद सामान्य लोग डायवर्जन का ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें: 
Lucknow Tennis Tournament : टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम चार में नीशा, प्रार्थना, रिद्धि और शाजफा, आईटीएफ जूनियर जे30 में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन 

संबंधित समाचार