Moradabaad : जल जीवन मिशन में खोदी गई सड़कों की मरम्मत न करने पर ठेकेदारों पर होगी एफआईआर

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

किताबों की अनिवार्य खरीद व निर्धारित से अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों की जांच कर करें कार्रवाई

मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में कमिश्नरी सभागार में सीएम डैशबोर्ड, कर-करेत्तर एवं राजस्व प्राप्तियों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा, गौ आश्रय स्थलों की व्यवस्था, जल जीवन मिशन, राजस्व वसूली और अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है।

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मिड-डे मील में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्यालयों द्वारा किताबों की अनिवार्य खरीद और निर्धारित से अधिक शुल्क वसूली की शिकायतों की जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही नामांकन, शिक्षक उपस्थिति और शिक्षण स्तर पर मासिक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

गौ आश्रय स्थलों की समीक्षा के दौरान रामपुर, बिजनौर और सम्भल की स्थिति पर चिंता जताई गई। सभी जिलाधिकारियों को निर्देश में गोशालाओं में हरे चारे की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और पशुओं को पौष्टिक आहार मिले। साथ ही नस्ल सुधार,बधियाकरण और गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया। वहीं आगामी गर्मी को देखते हुए पशुओं को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए मंडल के सभी तालाबों को समय से भरवाने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों और गोशालाओं से जुड़े जल स्रोतों को प्राथमिकता देने की बात कही है। जल जीवन मिशन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न कराने वाले ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। सभी जिलों को ए कैटेगरी में लाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।

राजस्व वसूली और योजनाओं की प्रगति पर नाराजगी
बैठक में राजस्व वसूली की स्थिति पर असंतोष जताते हुए अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सीएम डैशबोर्ड पर कई योजनाओं की स्थिति कमजोर पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जनसुनवाई और आईजीआरएस शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, पेंशन योजनाओं के लंबित मामलों को जल्द निपटाने, मनरेगा कार्यों में सुधार, खाद्यान्न दुकानों के आवंटन में तेजी और गेहूं खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा विद्युत आपूर्ति में सुधार, ट्रांसफार्मर बदलने में तेजी, गड्ढामुक्त सड़कों का निर्माण और दुग्ध भुगतान व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मंडल के सभी जिलाधिकारियों, मुख्य विकास अधिकारियों और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार