बहराइच पुलिस की बड़ी कार्रवाई : स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 ग्राम स्मैक बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत इसकी कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना रुपईडीहा पुलिस और 42वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की संयुक्त टीम नें बृहस्पतिवार सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर विशेष चेकिंग अभियान चला रही थी।

इसी दौरान निबिया तालाब रोड से नेपाल की ओर जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बाइक पर सवार शरीफ उर्फ मुन्नू उर्फ मोनू पुत्र चेतन उर्फ छीटन निवासी उमरिया, कबड़ियनपुरवा थाना नवाबगंज के पास से 24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने बाइक और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी कब्जे में ले लिया।

आरोपी के विरुद्ध थाना रुपईडीहा में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में यह भी आशंका जताई जा रही है कि बरामद स्मैक को नेपाल सीमा पार पहुंचाने की तैयारी थी।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के अलावा पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म से संबंधित मामले भी शामिल हैं। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया।

संबंधित समाचार