Uttrakhand:पलक झपकते ही एटीएम बदकर खाता कर देते थे साफ...दो जालसाज गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हरिद्वार, अमृत विचार। बहादराबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एटीएम कार्ड धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश कर दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नवनीत सिंह के अनुसार, एटीएम ठगी की घटनाओं को रोकने के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस को क्षेत्र में सक्रिय गिरोह की तलाश में लगाया गया था। पुलिस टीम लगातार बैंक और एटीएम बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रख रही थी। इस दौरान एसआई हेमदत्त भारद्वाज ने बहादराबाद पीपल चौक स्थित एसबीआई एटीएम बूथ के पास बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को पीछा कर दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम हरिद्वार निवासी शिवा और मधुसूदन बताए। उनके पास से 17 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल फोन और 900 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, वे एटीएम बूथों में बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने पल भर में उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। बाद में दूसरे एटीएम से खातों से रकम निकालकर ठगी को अंजाम देते थे। दोनों आरोपी पहले भी एटीएम फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं।

संबंधित समाचार