Uttrakhand:तीन दिन चढ़ेगा पारा, फिर होगी बारिश, शुक्रवार को हल्द्वानी में दिन भर निकली धूप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कम होने लगा है। शुक्रवार को हल्द्वानी में पूरे दिन धूप रही। हालांकि शाम के समय मौसम सही हो गया। अगले तीन दिन तक पारे में उछाल आएगा।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम है और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। अब अगले तीन दिन तक पारे में उछाल आएगा। 11 मई तक तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा। इसके बाद 12 मई से एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

12 और 13 मई को नैनीताल जिले में भारी बारिश होने का अनुमान है। अगर इसी तरह का मौसम बन गया तो एक बार फिर से गर्मी से राहत मिलेगी। इधर पहाड़ों में हुई बारिश-ओलावृष्टि के बाद मौसम पूरी तरह से ठंडा हो गया है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री रहा जो सामान्य से सात डिग्री कम है और न्यूनतम तामपान 7.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है। यहां रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज