यूपी में शिक्षा से दूर नहीं रहेंगे दिव्यांग बच्चे, प्रेरणा पोर्टल से जोड़ा गया 2.41 लाख का डेटा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

समावेशी शिक्षा अभियान के तहत छात्रवृत्ति और अन्य सुविधाओं तक पहुंच होगी आसान

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश में समावेशी शिक्षा को मजबूत करने के लिए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का पंजीकरण और डेटा एकीकरण अभियान तेज किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार, समर्थ पोर्टल से जुड़े 2.41 लाख से अधिक दिव्यांग बच्चों का डेटा अब प्रेरणा पोर्टल से लिंक कर दिया गया है। इससे इन बच्चों को छात्रवृत्ति, सहायक उपकरण, विशेष प्रशिक्षण और अन्य शैक्षिक सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आसान होगी।

अधिकारियों के अनुसार, समर्थ और प्रेरणा पोर्टल के एकीकरण से दिव्यांग बच्चों की पहचान, पंजीकरण और शैक्षिक प्रगति की निगरानी एकीकृत डिजिटल प्रणाली के माध्यम से की जा सकेगी। जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को अभियान मोड में शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार प्रयागराज में 6,697, आजमगढ़ में 6,322, लखीमपुर खीरी में 6,182 और सीतापुर में 6,121 दिव्यांग बच्चों का डेटा लिंक किया गया है। गोंडा और हरदोई सहित कई अन्य जिलों में भी अभियान तेजी से चल रहा है।

संबंधित समाचार