सुलतानपुर पुलिस की नई पहल : 20 लाख कीमत के 121 मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपा
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की पुलिस विभाग सर्विलांस सेल ने एक नई पहल की है जिसमें लगभग 20 लाख कीमत के 121 गुमशुदा बरामद मोबाइल खोज कर उनके स्वामियों को प्रदान किये गये। सुलतानपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक वृज नारायण सिंह ने पत्रकारों को बताया कि जिले की पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देशन, उनके मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नोडल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी सर्विलांस सेल/एसओजी के नेतृत्व में सुलतानपुर पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली है।
उन्होंने बताया कि जिले में गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में लोगों ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है। जिस पर सर्विलांस सेल ने लगातार मॉनीटरिंग की। उनके मार्ग दर्शन मे सर्विलांस सेल टीम ने गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईलों की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जिसके परिणामस्वरूप कुल 121 आवेदकगण के गुमशुदा 121 मोबाईल फोन मिले। जिसकी कीमत लगभग़ बीस लाख रूपये है। नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किए गए सभी बरामदशुदा मोबाईल को आज आवेदकगण को सुपुर्द किये।
उन्होंने बताया कि गुम हुए मोबाइल के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु सीईआईआर पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। मोबाइल धारकों ने अपने खोये हुए मोबाइल फोन पाकर प्रसन्नता व्यक्त की और सुलतानपुर पुलिस को धन्यवाद देते हुये प्रशंसा की।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जनता से अपील करते हुए बताया कि भविष्य में गुम/खोये हुये मोबाईलों के सम्बन्ध में अपने स्थानीय थाने पर प्रचलित सीईआईआर पोर्टल में मोबाईल की रशीद, पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर अपलोड कराये, अपलोड होने के बाद आपके द्वारा दिये गये नम्बर पर रिक्वेस्ट नम्बर प्राप्त होगा और भविष्य में कभी भी आपका फोन किसी के द्वारा अगर प्रयोग किया जायेगा तो मैसेज के माध्यम से नोटिफिकेशन प्राप्त होगा, जिसे सर्विलांस सेल/थाने के माध्यम से बरामद किया जा सकेगा।
