Uttrakhand:मकान में घुसा विशालकाय अजगर...खौफजदा घरवालों में मची अफरा-तफरी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम पंचायत खंबारी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व फौजी सूबेदार पच्चू सिंह अपने घर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे थे। इसी दौरान कैमरे में एक कई फीट लंबा अजगर घर के अंदर घूमता हुआ दिखाई दिया।

अजगर को देखते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, अजगर घर के मुख्य दरवाजे से अंदर प्रवेश करता हुआ सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया। उस समय घर के बाहर कई लोग कुर्सियों पर बैठे थे, लेकिन किसी की नजर अजगर पर नहीं पड़ी। बाद में जब कैमरे की फुटेज देखी गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

 बताया जा रहा है कि अजगर घर के भीतर मुख्य रास्ते तक पहुंच गया था, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विक्रमपुर के पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह मौके पर पहुंचे और तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया।

वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से बरसात और गर्मी के मौसम में सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि घरों के आसपास साफ-सफाई रखें और किसी भी जंगली जीव के दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना दें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज