Bareilly:कैंट में पाकिस्तान के समर्थन में नारेबारी, विरोध पर मारपीट,सीसीटीवी वायरल हुआ

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली,अमृत विचार।कुछ ही माह पहले उपद्रवव की आग में झुलसे शहर बरेली की फिजां में फिर जहर घोलने की कोशिश की जा रही है। रविवार को सदर कैंट में गरमाने की साजिश की गई। कूचा क्रिकेटरर्स की टोली में शामिल युवकों ने खुलेआम सड़कों पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की और विरोध पर दुस्साहसिक रूप से मारपीट, गाली-गलौज और हत्या की धमकी भी दी। 

मामले का वीडियो सोशल वीडिया पर वायरल होते ही हिन्दू संगठन गुस्से में आ गए और सोशल मीडिया पर कार्रवाई का जोरदार तरीके से शोर उठा दिया। हरकत में आई पुलिस ने शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तारी के डर से आरोपी घरों से गायब हो लिए हैं।

सदर बाजार कैंट में यह घटना रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे की बताई गई है। स्थानीय युवक विकास ने पुलिस को काम से बाजार गया था। अचानक मदारी की पुलिया की ओर चार पांच बाइक पर आठ-दस लड़के क्रिकेट खेलकर वहां पहुंचे और सबके सामने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिया। वहां मौजूद होने के चलते उसने आरोपियों के इस कृत्य का विरोध किया तो समूह में शामिल इमरान, कासिफ आदि ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। हंगामे-मारपीट के बीच आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़ित विकास की शिकायत पर कैंट पुलिस ने इमरान, कासिफ सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देर शाम मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

कुछ ही देर में वायरल हो गई वीडियो
कैंट में दोपहर में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने के बाद शाम तक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारों की आवाज साफ सुनाई आ रही है। सदर में यह लड़के बेखौफ नारेबाजी करते हुए जा रके है।


वीडियो से और लोगों की भी होगी पहचान
वीडियो पर चार-पांच बाइक पर आठ दस लड़के क्रिकेट किट के साथ जाते हुए दिख रहे है। ऐसे में दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। जबकि एक अज्ञात है। वहीं पुलिस इस वीडियो से और लोगों की भी पहचान कर रही है।

इंस्पेक्टर कैंट संजय धीर ने बताया कि सड़क पर खुलेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार