गर्मियों में ले मिठास का मजा... कच्चे आम का मीठा कैरी पाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का मीठा कैरी पाक (जैम) एक ऐसी पारंपरिक डिश है, जो स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन संगम है। हल्की खटास और मिठास का यह संतुलन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। इसे बनाना बेहद आसान है और कम सामग्री में तैयार हो जाता है। ब्रेड, रोटी या पराठे के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। साथ ही, यह शरीर को ठंडक देने और लू से बचाने में भी सहायक माना जाता है।

बनाने की विधी

सबसे पहले कच्चे आम को पतला काट लें या कद्दूकस कर लें। एक पैन में 2 कप पानी उबालें और उसमें आम डालकर लगभग 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। इसके बाद छलनी से आम को छान लें और पानी को अलग रख लें। अब उसी बचे हुए पानी को दोबारा उबालें, उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और करीब 7 मिनट तक पकाएं। फिर इलायची पाउडर डालें। चाहें तो इसमें बादाम, पिस्ता और केसर भी मिला सकते हैं। अब उबला हुआ आम इस मिश्रण में डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं। मिश्रण को लगभग आधे घंटे तक ठंडा होने दें। तैयार कैरी पाक को साफ जार में भर लें और ब्रेड या रोटी के साथ परोसें। इसे आप बाहर भी रख सकते हैं या फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं।

सामग्री

=कच्चा आम-1 (पतला कटा या कद्दूकस किया हुआ)

=पानी-2 कप

=चीनी-स्वादानुसार

=इलायची पाउडर-आधा चम्मच

=वैकल्पिक: बादाम-पिस्ता की कतरन, भीगा हुआ केसर

हेल्थ मीटर

n 🌿 कच्चा आम शरीर को ठंडक देता है।

n गर्मी में ऊर्जा बढ़ाने में मदद करता है।

n  💪लू से बचाव में सहायक।

n  🍃पाचन के लिए लाभकारी।

नोट: इलायची और केसर की तासीर गर्मियों में शरीर को संतुलित रखती है और हल्की ठंडक भी प्रदान करती है।

संबंधित समाचार