Uttrakhand:काले शीशे, भ्रामक नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वीकेंड पर बढ़ती पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच नैनीताल पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान काले शीशे, अवैध एवं भ्रामक नंबर प्लेट लगाने तथा नियम विरुद्ध वाहन मॉडिफाई कर सड़क पर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी और कालाढूंगी क्षेत्रों में सुबह से ही पुलिस टीमें सक्रिय रहीं। 

प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील यातायात प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर यातायात को सुचारु बनाए रखा गया। चेकिंग अभियान के दौरान तीन वाहनों में नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगी पाए जाने पर पुलिस ने तत्काल मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाने, गलत जगह वाहन पार्क करने की वजह से जाम की समस्या होती है और साथ ही दुर्घटना का भी भय बना रहता है। पुलिस ने बाहरी पर्यटकों के साथ ही आमजन से कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Table Tennis : ऑल इंडिया पुलिस क्लस्टर में यूपी पुलिस का जलवा, टेबल टेनिस में डबल खिताब, बैडमिंटन टीमों ने भी दिखाई ताकत
Suvendu Adhikari PA Murder: बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में यूपी से शूटर गिरफ्तार  
योगी मंत्रिमंडल में भूपेंद्र सिंह और मनोज पांडेय बने कैबिनेट मंत्री, दो राज्य मंत्रियों का प्रमोशन, ब्राह्मण-ओबीसी-दलित संतुलन पर जोर
यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम्’, लोकभवन में स्क्रीनिंग के बाद सीएम योगी ने किया बड़ा एलान
>युद्ध विराम वार्ता पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव ठुकराया, कहा-पूरी तरह अस्वीकार्य