Uttrakhand: भिकियासैंण में भीषण हादसा...बेकाबू कार खाई में गिरने से तीन की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भिकियासैंण में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद राहत बचाव कार्य शुरू कर शवों को खाई से निकाला गया।

घटना गुरुवार सुबह रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर हुई। कार सवार लोग रानी खेत की तरफ जा रहे थे। तभी बेकाबू होकर खाई में गिरी कार के परखच्चे उड़ गए।  हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा था।

 

संबंधित समाचार