>युद्ध विराम वार्ता पर फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव ठुकराया, कहा-पूरी तरह अस्वीकार्य

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को समाप्त करने संबंधी उसके (ईरान) प्रस्ताव को ''पूरी तरह से अस्वीकार्य'' करार देते हुए खारिज कर दिया। ट्रंप को रविवार को ईरान का प्रस्ताव प्राप्त हुआ और उम्मीद जताई जा रही थी कि इससे 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। इस युद्ध ने वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम, समुद्री मार्ग को अवरुद्ध कर दिया है जिससे कई देश ईंधन की कमी का सामना कर रहे हैं। 

ट्रंप ने रविवार को 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट किया, ''मैंने अभी-अभी ईरान के तथाकथित 'प्रतिनिधियों' का जवाब पढ़ा। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आया - यह पूरी तरह अस्वीकार्य है।'' इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर लगभग 50 वर्षों से अमेरिका के साथ खेल खेलने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, ''अब वे ज्यादा समय तक खुश नहीं रह पाएंगे।'' ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया संस्थान 'एक्सियोस' से कहा, ''मुझे उनका पत्र पसंद नहीं आया। यह ठीक नहीं है। मुझे उनकी प्रतिक्रिया पसंद नहीं आई।" 

हालांकि उन्होंने ईरान के जवाब के बारे में और अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसी बीच, रिपब्लिकन पार्टी से सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा कि ट्रंप को अब सैन्य कार्रवाई करने पर विचार करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मैं राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों की सराहना करता हूं, जो ईरानी आतंकवादी शासन के व्यवहार में बदलाव लाने के लिए कूटनीतिक समाधान तलाश रहे हैं।'' 

ग्राहम ने कहा, ''हालांकि, अंतरराष्ट्रीय नौवहन पर उनके लगातार हमलों, हमारे सहयोगियों पर निरंतर हमलों और अब अमेरिका के कूटनीतिक प्रस्ताव पर पूरी तरह अस्वीकार्य प्रतिक्रिया को देखते हुए, मेरी राय में अब दिशा बदलने पर विचार करने का समय आ गया है।'' ट्रंप ने 'एक्सियोस' से कहा कि उन्होंने रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बात की तथा इस बीच ईरान से प्राप्त जवाबों समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 

उन्होंने नेतन्याहू से हुई बात को लेकर कहा, ''बातचीत बहुत अच्छी रही। हमारे संबंध अच्छे हैं।'' लेकिन ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान वार्ता ''अन्य किसी का नहीं बल्कि मेरा अपना मुद्दा है।'' अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी को ईरान से युद्ध शुरू किया था तथा आठ अप्रैल को युद्धविराम पर सहमति के बाद हमले रोक दिए गए। अमेरिका और ईरान के बीच दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक समझौते पर बातचीत की जा रही है, लेकिन अब तक शांति संभव नहीं हो पाई है।

 ये भी पढ़ें : 
ईरान ने अमेरिका पर लगाया लापरवाह सैन्य दुस्साहस का आरोप, ट्रंप बोले- 'युद्धविराम अब भी बरकरार'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस से बदसुलूकी का मामला, आरोपी चालक गिरफ्तार,  गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज  
IPL 2026: आईपीएल के आसमान पर चमकने की प्रतीक्षा में लखनऊ के दो सितारे, लीग मुकाबलों में मचा चुके हैं तबाही
अयोध्या में प्राचीन अवशेषों को सहेजने के लिए लैब तैयार, पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का आधुनिक तकनीक से होगा संरक्षण
लखनऊ में पुलिसकर्मियों के लिए योग और ध्यान से बढ़ेगी कार्यक्षमता, ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स
यूपी में ट्रिपल आर सेंटर बन गए शो-पीस, स्वच्छ सर्वेक्षण के समय खुलते हैं फिर पूरे साल बंद रहते हैं सेंटर