यूपी में टैक्स फ्री हुई ‘कृष्णावतारम्’, लोकभवन में स्क्रीनिंग के बाद सीएम योगी ने किया बड़ा एलान

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

-लोकभवन में विशेष स्क्रीनिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा -राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, दोनों डिप्टी सीएम और नए मंत्रियों ने भी देखी फिल्म

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन सभागार में आयोजित फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ की विशेष स्क्रीनिंग के बाद इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद आयोजित इस विशेष प्रदर्शन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह समेत कई नए मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 

लोकभवन सभागार उस समय पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया, जब फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान “कृष्णा कृष्णा, राधे राधे” के जयघोष गूंज उठा। इस दौरान सभागार खचाखच भरा रहा और फिल्म को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान योगी ने मंच पर कलाकारों का सम्मान भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भारत की परंपरा, संस्कृति और सनातन विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण फिल्म है। उन्होंने सूचना विभाग को निर्देश दिया कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित कराने में सहयोग किया जाए, ताकि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति और इतिहास को बेहतर ढंग से समझ सकें।

मानवीय दृष्टिकोण से दिखाती है फिल्म

फिल्म में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है। द्वापर युग, भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के विभिन्न आयामों को भव्य तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म में राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा के साथ भगवान कृष्ण के संबंधों को भी अलग-अलग भावों में चित्रित किया गया है।

हिंदी, तमिल और तेलुगु में की गई रिलीज

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज की गई है। फिल्म के निर्देशक हार्दिक गज्जर हैं। फिल्म में सिद्धार्थ गुप्ता, संस्कृति, सुष्मिता भट्ट और निवासिनी कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ और आशुतोष राणा समेत कई बड़े कलाकार अपने किरदारों के जरिये छाप छोड़ने में सफल रहे।

ये भी पढ़ें : 
FIFA Opening Ceremony : फुटबॉल विश्व कप में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, कनाडा से ग्लोबल मंच पर बिखेरेंगी जलवा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ में ट्रैफिक पुलिस से बदसुलूकी का मामला, आरोपी चालक गिरफ्तार, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज  
IPL 2026: आईपीएल के आसमान पर चमकने की प्रतीक्षा में लखनऊ के दो सितारे, लीग मुकाबलों में मचा चुके हैं तबाही
अयोध्या में प्राचीन अवशेषों को सहेजने के लिए लैब तैयार, पांडुलिपियों और ताम्रपत्रों का आधुनिक तकनीक से होगा संरक्षण
लखनऊ में पुलिसकर्मियों के लिए योग और ध्यान से बढ़ेगी कार्यक्षमता, ड्यूटी के तनाव को दूर करने के लिए विशेषज्ञों ने दिए खास टिप्स
यूपी में ट्रिपल आर सेंटर बन गए शो-पीस, स्वच्छ सर्वेक्षण के समय खुलते हैं फिर पूरे साल बंद रहते हैं सेंटर