सुलतानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : सात वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

सुलतानपुर। उत्तर-प्रदेश में सुलतानपुर जिले के चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि जिले के थाना धम्मौर पुलिस ने मारपीट, फौजदारी मामले में वांछित अभियुक्त सन्दीप कुमार निवासी खेतकुरी मनभौना थाना धम्मौर को गिरफ्तार कर दीवानी न्यायालय के अपर सिविल जज (अ0ख0) न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।

इसी तरह हलियापुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने मारपीट, हत्या मामले में वांछित शिवकुमार तिवारी (70) व पुत्तन उर्फ उमाकांत तिवारी (18) निवासी ग्राम उमरा थाना हलियापुर जनपद सुलतानपुर को आलाकत्ल एक अदद कुल्हाड़ी व एक अदद डण्डा के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा गया है।

जिले के कादीपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने हत्या के प्रयास, गंभीर चोट, घर में घुसने और आपराधिक धमकी के मामले में एक ही परिवार के वांछित तीन अभियुक्त जगन्नाथ शर्मा (53), मंगला प्रसाद शर्मा (26), शनि शर्मा (22) निवासी ग्राम खरगूपुर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम घूरीपुर बगिया के पास से आज करीब 11.42 बजे गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त तीन अदद बांस के डण्डे बरामद किये गये हैं। इसी तरह कुड़वार थाने की पुलिस ने बंधक बनाने, अवैध वसूली के मामले में अभियुक्त खुर्शीद अहमद(46) निवासी चका मजरे परसीपुर थाना कुडव़ार को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय भेजा। न्यायालय के निर्देश पर सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया।  

संबंधित समाचार