NEET : 25 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की रही 97.58 उपस्थिति

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

11,532 में से 11,253 अभ्यर्थी हुए शामिल

बरेली, अमृत विचार। जिले में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) 2026 का आयोजन रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 25 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। कुल 11,532 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 11,253 ने परीक्षा दी, जबकि 279 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों की 97.58 प्रतिशत उपस्थिति रही।

परीक्षा का समय दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित था, लेकिन कड़ी जांच प्रक्रिया के चलते परीक्षार्थियों का केंद्रों पर पहुंचना सुबह 11:30 बजे से ही शुरू हो गया था। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन तलाशी, मेटल डिटेक्टर से जांच और दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। विष्णु इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसवी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज, सीबीगंज इंटर कॉलेज, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय एनईआर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं.1 जेआरसी, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नं. 2 जेएलए, बरेली कॉलेज में ब्लाॅक ए, बी, सी, डी, ई सेंटर, बरेली इंटर कॉलेज, गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, पीसी आजाद इंटर कॉलेज बिहारी कला डेलापीर, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, गुलाबराय इंटर कॉलेज, एमबी इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। पूरी बांह के कपड़े, ऊंची हील वाले जूते, घड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहे। हर केंद्र पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई गई।

संबंधित समाचार