आज का राशिफल | 26 दिसंबर, 2020
मेष राशि आज राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठायेंगे। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में धन खर्च करेंगे। आवश्यक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं। वृष राशि आज आपके स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। संबंधों में पारदर्शिता रखें। मन किसी …
मेष राशि
आज राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठायेंगे। परिवार में सुख और शान्ति का वातावरण रहेगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा। धार्मिक क्रियाकलापों में धन खर्च करेंगे। आवश्यक कार्यों से यात्रा कर सकते हैं।
वृष राशि
आज आपके स्वास्थ्य समस्या है तो चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें। संबंधों में पारदर्शिता रखें। मन किसी बात को लेकर विचलित रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगाना उचित होगा।
मिथुन राशि
आज लवमेट्स के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति से उत्साहित रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी आपके प्रमोशन की चर्चा कर सकते हैं।
कर्क राशि
आज अनुभवी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर का माहौल शान्तिपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिये लोन की योजना बनायेंगे।
सिंह राशि
संतान की उन्नति से उत्साहित रहेंगे। व्यवसाय में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लोग आपकी बातों और विचारों से सहमत रहेंगे। रिश्तेदारों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में लोग आपकी प्रशंसा करेंगे।
कन्या राशि
आज अपने व्यवहार को लेकर आत्ममंथन करना चाहिये। बुरे लोगों से मिलना पड़ सकता है। व्यय बढ़ने के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। दिनचर्या असन्तुलित रहेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अवरोध आ सकता है।
तुला राशि
अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव ला सकते हैं। कोई वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रणय जीवन का आनन्द उठायेंगे। लवमेट्स के साथ घूमने जा सकते हैं। सत्संग में समय व्यतीत करेंगे। मित्रों का सहयोग करेंगे।
वृश्चिक राशि
आज व्यापार में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे। आय बढ़ाने के लिये आप काफी काम करेंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। ऋण लेने से आपको बचना चाहिये।
धनु राशि
आज सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि जागृत होगी। धैर्य और समझदारी पूर्वक निर्णय लेना उचित होगा। परिवार के साथ किसी मनोरञ्जक यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। कारोबार में स्थिरता रहेगी।
मकर राशि
आज पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। घर में अनुशासन बनाकर रखें। किसी को आज धन उधार न दें। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। कार्य पूरा करने में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
कुंभ राशि
परिवार की जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। व्यवसायिक यात्रा हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में मन लगायेंगे। आय में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। पूर्व में लिये गये निर्णय लाभकारी सिद्ध होंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज अपने आक्रामक रवैये पर नियन्त्रण रखें। गलतफहमी के कारण संबंध खराब हो सकते हैं। प्रिय व्यक्ति से कोई वायदा न करें। सकारात्मक रहें। आशावादी रहें। किसी जरूरतमंद की मदद करें।
