Bareilly:युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोपी गिरफ्तार, तीन साथी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इज्जतनगर पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए अपहरण के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के पास से एक क्रेटा कार, दो मोबाइल फोन और युवक के हाथ बांधने में इस्तेमाल की गई टी-शर्ट भी बरामद की है। फरार तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

थाना इज्जतनगर क्षेत्र में नौ मई की रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि फन सिटी के सामने से अभिषेक पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी ग्राम सिसैया थाना भुता का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और एसएसपी के निर्देशन व एसपी सिटी के पर्यवेक्षण में दो टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी गई। 

रविवार सुबह पुलिस ने अभिषेक को बरामद कर उमाशंकर पुत्र मोहनलाल निवासी चंदपुर ख्यालीराम थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार किया। उसके साथी आकाश गंगवार, हरनेश गंगवार और विमल गंगवार फरार हो गए। इंस्पेक्टर इज्ज्तनगर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि उमाशंकर को जेल भेज दिया गया है।

 

संबंधित समाचार