मुरादाबाद: ब्रिटेन से आए 24 लोगों के नमूने जांच को भेजे, रिपोर्ट आने तक दिन में पांच बार चिकित्सक से करनी होगी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद ,अमृत विचार। ब्रिटेन से भारत लौट चुके लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मुरादाबाद आए 24 लोगों से एक दिन में पांच बार चिकित्सक बात कर रहे हैं। मोबाइल कॉल के माध्यम से हो रहे इस संपर्क में, उनकी तबियत के बारे में पूछा जा रहा है। दिन में वे क्या …

मुरादाबाद ,अमृत विचार। ब्रिटेन से भारत लौट चुके लोगों पर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। मुरादाबाद आए 24 लोगों से एक दिन में पांच बार चिकित्सक बात कर रहे हैं। मोबाइल कॉल के माध्यम से हो रहे इस संपर्क में, उनकी तबियत के बारे में पूछा जा रहा है। दिन में वे क्या खा रहे हैं, कितनी सतर्कता बरत रहे हैं। फेस मास्क कब-कब उतारा, साथ ही उसको कितनी बार बदल चुके हैं।

इन सभी बिंदुओं पर चर्चा की जा रही है। दो दर्जन की संख्या में विदेश से आए इन लोगों के नमूने भी ले लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एमसी गर्ग ने बताया कि विदेश से लौट रहे लोगों की जानकारी जैसे ही एयरपोर्ट सर्विलांस से आती है, उसको तुरंत पकड़ लिया जाता है, जो नंबर प्राप्त होते हैं, उस पर कॉल कर यात्रियों से बात की जा रही है। सर्व प्रथम उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाता है। उसके बाद उनसे पूछताछ की जाती है। उनके सेहत के बारे में कुछ सवाल किए जाते हैं। इसमें उन्हें खांसी, जुकाम, खरास, बुखार तो नहीं आया।

सेनेटाइजर और मास्क प्रयोग के बारे में उन्हें जागरूक किया जाता है। सामाजिक दूरी और 14 दिन तक लगातार क्वारंटाइन रहने को कहा जाता है। रिपोर्ट आने पर यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो वे किस तरह से आइसोलेशन में रहेंगे, इस पर भी उन्हें सुझाव दिए जाते हैं।

संबंधित समाचार