सीबीएसई 12वीं रिजल्ट: ऑल इंडिया स्तर पर चमकीं बरेली की मानवी, सोशल मीडिया से दूरी का मिला फायदा

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई बारहवीं का परिणाम बुधवार दोपहर जारी हो गया। जिसमें बरेली के चिक्कर इंटरनेश्नल स्कूल की छात्रा मानवी पटेल ऑल इंडिया स्तर पर चमकीं। उन्होंने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कमाल कर दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा से पहले सोशल मीडिया से दूरी और बेहतर टाइम मैनेजमेंट का फायदा उनको मिला। 

मानवी की इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और शहर में खुशी का माहौल है। मानवी ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान वह प्रतिदिन करीब नौ घंटे पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के साथ समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास को उसने सफलता का सबसे बड़ा मंत्र बताया। 

मानवी ने कहा कि भविष्य में वह फैशन डिजाइनर बनना चाहती है। उनका सपना देश के फैशन उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाना है। बताया कि रचनात्मकता और डिजाइनिंग में उनकी शुरू से रुचि रही है, लिहाजा वह इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। स्कूल प्रबंधन ने मानवी की उपलब्धि को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताया। शिक्षकों ने कहा कि मानवी शुरू से ही मेधावी और मेहनती छात्रा रही है। उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी।

 

संबंधित समाचार