यात्रीगण ध्यान दें: बरेली से गुजरने वाली इन ट्रेनों का बदला रूट, सफर से पहले करें चेक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के लिए पावर ब्लॉक के कारण बरेली होकर गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेल प्रशासन ने मई व जून के दौरान विभिन्न तिथियों में कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार मुजफ्फरपुर-सूरत, गुवाहाटी-ओखा, कामाख्या-गांधीधाम, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर, पनवेल-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर और भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट जैसी ट्रेनों को लखनऊ स्टेशन के बजाय ऐशबाग और मल्हौर होकर चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा, जबकि अतिरिक्त ठहराव ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर दिया जाएगा।

 रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिवर्तित मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। बरेली के यात्रियों पर इसका सीधा असर उन ट्रेनों के कनेक्शन और समय व्यवस्था पर पड़ेगा, जो लखनऊ होकर आगे के रूट से जुड़ती हैं।

संबंधित समाचार