Moradabad: काले बादलों ने बदला मौसम, सुबह दिखा शाम जैसा नजारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिले में बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा छा गया, जिससे दिन में भी शाम जैसा दृश्य दिखाई देने लगा। तेज हवा और धूल भरी आंधी के कारण शहर की रफ्तार कुछ देर के लिए धीमी पड़ गई। राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बचाव के लिए लोगों को दुकानों और शेड का सहारा लेना पड़ा।

सुबह के समय चली तेज हवा के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई दिन से तेज धूप और उमस के बीच मौसम में आए बदलाव ने लोगों को कुछ देर राहत दी। घरों की छतों और गलियों में लोग बदलते मौसम का आनंद लेते नजर आए। हालांकि आंधी के कारण कई क्षेत्रों में धूल उड़ने से परेशानी हुई। करीब 11:30 बजे के बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगे और तेज धूप निकली। इसके बाद फिर मौसम का अलग रंग दिखा, उमस बढ़ गई। 

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं दोपहर में धूप तेज होने के बाद अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने लोगों को गर्मी से कुछ समय राहत जरूर दी, लेकिन तेज हवा और धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित भी किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यही बदला हुआ रुख देखने को मिल सकता है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात